{"_id":"6a14a267b3379aa51206e6fa","slug":"the-road-has-been-closed-for-construction-for-three-months-causing-inconvenience-to-pedestrians-and-shopkeepers-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-142061-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: निर्माण के लिए तीन महीने से सड़क बंद, राहगीरों संग दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: निर्माण के लिए तीन महीने से सड़क बंद, राहगीरों संग दुकानदार परेशान
Tue, 26 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
अयाज़ अहमद, दुकानदार
क्षेत्र में थाना के सामने पिछले करीब तीन महीने से चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने स्थानीय लोगों, राहगीरों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर गिट्टी और बालू फैले होने की वजह से इस सड़क पर करीब एक महीने से आवागमन वन-वे कर दिया गया है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
निर्माणाधीन संकरी सड़क पर भारी वाहनों के फर्राटा भरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कारोबारियों के मुताबिक निर्माण कार्य की धीमी गति से स्थानीय स्तर पर व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही कम होने से रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।
लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। रास्ता बंद होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक नहीं आने से आर्थिक नुकसान हो रहा है।-- अयाज अहमद, दुकानदार
विज्ञापन
तीन महीने बीत गए लेकिन सड़क निर्माण में प्रगति नहीं है। रास्ता वन-वे होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्राहक कम पहुंचने से व्यापार प्रभावित है।-- सुनील कुमार, दुकानदार
सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर आवागमन सामान्य कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि लोगों को राहत मिले और व्यापार प्रभावित न हो।- प्रतिभा सिंह, ईओ
विज्ञापन
निर्माणाधीन संकरी सड़क पर भारी वाहनों के फर्राटा भरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कारोबारियों के मुताबिक निर्माण कार्य की धीमी गति से स्थानीय स्तर पर व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही कम होने से रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। रास्ता बंद होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक नहीं आने से आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
तीन महीने बीत गए लेकिन सड़क निर्माण में प्रगति नहीं है। रास्ता वन-वे होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्राहक कम पहुंचने से व्यापार प्रभावित है।