फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The picture of Modi and Yogi was not removed from the packets of free ration

मुफ्त राशन के पैकेटों से नहीं हटी मोदी और योगी की तस्वीर

Mon, 10 Jan 2022 07:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
The picture of Modi and Yogi was not removed from the packets of free ration
प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला पूर्ति विभाग ने भले ही कोटेदारों को आदेश जारी कर मोदी और योगी की तस्वीर छपे हुए खाद्यान्न के पैकेट बांटने पर रोक लगा दी हो, लेकिन अब भी जिले की अधिकतर राशन की दुकानों से तस्वीर लगे राशन के पैकेट वितरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के सभी राशन कार्डधारकों को दिसंबर से अप्रैल तक गेहूं, चावल, नमक, चना और खाद्य तेल का नि:शुल्क वितरण करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

योजना के प्रचार प्रसार के लिए सरकार द्वारा नमक, चना और खाद्य तेल के पैकेटों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी है। शनिवार को प्रदेश में चुनावों की तारीखों का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को तस्वीर लगे पैकेट के वितरण करने पर रोक लगा दी है। लेकिन कोटेदारों की मनमानी के कारण जिले की अधिकतर राशन की दुकानों से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीर छपी हुए पैकेट ही वितरित किए गए।

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जिले की सभी राशन की दुकानों पर योगी-मोदी की तस्वीर छपे पैकेट वितरित करने पर रोक लगा दी गई है। कोटेदारों के पास पुराना स्टाक है। लिहाजा इसके लिए सफेद स्टीकर की व्यवस्था की जा रही है।
-अमित तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed