फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The Parsara bus station, built at a cost of 6.29 crore, has not yet been inaugurated, causing inconvenience to passengers

Kaushambi News: 6.29 करोड़ से बना परसरा बस अड्डा अब तक नहीं हुआ शुरू, यात्री परेशान

Thu, 25 Dec 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 25 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The Parsara bus station, built at a cost of 6.29 crore, has not yet been inaugurated, causing inconvenience to passengers
भरवारी क्षेत्र के परसरा में बने बस अड्डे की फोटो- संवाद
नगर पालिका भरवारी क्षेत्र के परसरा स्थित बस अड्डे का निर्माण कार्य करीब 6.29 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुका है लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। बस अड्डा चालू न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


16 जुलाई 2020 को शुरू की गई यह परियोजना बजट की कमी और निर्माण एजेंसी की शिथिलता के कारण देर से पूरी हो सकी। वहीं, अब यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द बस अड्डे से बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

इस बस अड्डे के निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई थी। इसे जुलाई 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन इसे बनकर तैयार होने में करीब पांच साल का समय लग गया। समय से काम पूरा न होने की वजह से निर्माण की लागत भी 1.20 करोड़ रुपये बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बस अड्डे का संचालन प्रयागराज में एक साल पहले लगे महाकुंभ के पहले शुरू होना था लेकिन बजट के अभाव में उस समय काम पूरा नहीं हो सका। हालांकि, अब कार्यदायी संस्था की तरफ से परिवहन निगम को इसे हैंडओवर की तैयारी चल रही है। विभाग का दावा है कि निर्माण पूरा हो चुका है। अब सिर्फ उद्घाटन का इंतजार है।

संचालन शुरू होने से कई गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
नगर पालिका भरवारी के रास्ते प्रयागराज, मंझनपुर, महेवाघाट, राजापुर, चित्रकूट, राठ और बांदा डिपो की लगभग 20 बसों का संचालन होता है। यात्री लंबे समय से स्थायी बस स्टेशन के निर्माण की मांग कर रहे हैं। परसरा में बस अड्डे का संचालन शुरू होने से भरवारी समेत असवा, मसीपुर, बिसारा, टिकरडीह सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को लाभ होगा।


परसरा बस अड्डे में अभी बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा है जिससे यहां हुए निर्माण कार्यों की जांच नहीं हो पाई है। अभी कार्यदायी संस्था से बस अड्डा हैंडओवर नहीं हुआ है। इसकी वजह से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है।
- जयकरन, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed