{"_id":"663188f44550ade64d03cfd4","slug":"the-pamphlet-sold-in-the-name-of-pushparaj-saroj-from-ljp-surprised-everyone-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111185-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लोजपा से पुष्पराज सरोज के नाम बिके पर्चे ने सभी को चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लोजपा से पुष्पराज सरोज के नाम बिके पर्चे ने सभी को चौंकाया
Wed, 01 May 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 01 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
कौशाम्बी में लोकसभा चुनाव नामांकन के तीसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। मंगलवार को मात्र दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हालांकि, एनडीए गठबंधन में शामिल लोक जन शक्ति पार्टी से पुष्पराज सरोज के नाम से बिके पर्चे ने सभी को चौंका दिया।
गौरतलब हो कि लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल है। एनडीए की मुख्य घटक भाजपा ने कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से पहले ही निर्वतमान सांसद विनोद सोनकर को प्रत्याशी घोषित किया है। विनोद सोनकर ने पहले दिन ही नामांकन पत्र खरीद लिया था। वह बुधवार को पर्चा दाखिल करेंगे।
इसी बीच मंगलवार को अचानक किसी दिनेश सोनकर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर लोजपा प्रत्याशी पुष्पराज सरोज के नाम से नामांकन पत्र खरीद लिया। इसकी जानकारी होते ही सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई। हालांकि, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान का कहना है कि पार्टी ने फिलहाल कोई अधिकृत उम्मीदवार नहीं घोषित किया है। पुष्पराज सरोज के नाम का पर्चा क्यों लिया गया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा मंगलवार को पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी से साकेत कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीसरे दिन सिर्फ दो नामांकन पत्र बिके। इस तरह से अब तक कुल 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
डिप्टी सीएम केशव की मौजूदगी में आज नामांकन करेंगे भाजपा प्रत्याशी
कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर बुधवार को नामांकन करेंगे। विनोद का नामांकन कराने के लिए प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कौशाम्बी आएंगे। इस मौके पर मुख्यालय मंझनपुर में सभा भी आयोजित की गई है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर समेत संगठन के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे। इसे लेकर पार्टी और प्रत्याशी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।