फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The next installment of Kisan Samman Nidhi will be released on the 20th.

Kaushambi News: 20 को जारी होगी किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

Fri, 19 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The next installment of Kisan Samman Nidhi will be released on the 20th.
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड सिराथू के पइंसा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को अगली किसान सम्मान निधि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं और लाभकारी तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। जिला उद्योग केंद्र के स्टॉल पर लोगों को स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) अशोक कुमार ने बताया कि पशुपालकों के लिए 1962 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है, जिसका लाभ लोग घर बैठे ले सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार ने आभा आईडी योजना को स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि इसका लाभ यात्रा के दौरान भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि पइंसा में 964 परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लव कुश मौर्य, ग्राम प्रधान रियाज अहमद, पूर्व प्रधान राजकिशोर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed