फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The morning was covered in fog, but the sunshine in the afternoon brought relief

Kaushambi News: कोहरे से ढकी रही सुबह, दोपहर में निकली धूप से राहत

Fri, 26 Dec 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 26 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The morning was covered in fog, but the sunshine in the afternoon brought relief
भैला मकदूमपुर गांव में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग
जिले में कोहरे व शीतलहर से दिनभर ठिठुरन बनी रही। रात से लेकर सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शाम होते ही फिर से कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई। पिछले सात दिनों से जिला कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। इससे दृश्यता बहुत कम रही जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर हल्के व भारी वाहनों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। हालांकि, सुबह करीब दस बजे धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। लोग दिन में कुछ घंटे तक गुनगुनी धूप का आनंद भी लेते रहे। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed