फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreants who came with the intention of robbery clashed with the villagers, the history sheeter was caught

लूट के इरादे से आए बदमाशों की ग्रामीणों से भिड़ंत, हिस्ट्रीशीटर दबोचा गया

Mon, 30 May 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who came with the intention of robbery clashed with the villagers, the history sheeter was caught
ॎ्रामीणों द्वारा पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश - फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के बम्हरौली गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसानों पर शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर मारपीट शुरू कर दी। किसानों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पकड़ा गया बदमाश मंझनपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

बम्हरौली गांव के बरमदीन, राम सिंह व नवल सिंह शनिवार रात अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। उस दौरान उधर से बदमाश गुजरे तो नवल ने उन्हें टोक दिया। इससे खफा बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसके बाद बदमाश कलुहापुर में उदय के यहां चोरी के इरादे से छत पर चढ़ गए। उधर, बदमाशों की पिटाई से जख्मी किसान भी उनका पीछा करते हुए उदय के यहां पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से लोगों ने बदमाशों को घेरा तो एक बदमाश पकड़ा गया। जबकि उसके साथी हवा में गोलियां दागते हुए भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की पहचान सदर कोतवाली के हटवा गांव निवासी पंचम लाल के रूप में हुई। पंचम लाल मंझनपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। ग्रामीणों ने पंचमलाल को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह का कहना कि एक बदमाश पकड़ा गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed