{"_id":"61a51e08d7ac383c0f3a736d","slug":"the-miscreants-snatched-cash-and-mobile-by-beating-the-confectioners-a-serious-kaushambi-news-ald321554935","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने हलवाइयों को पीटकर छीना नकदी व मोबाइल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने हलवाइयों को पीटकर छीना नकदी व मोबाइल, एक गंभीर
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव के समीप शनिवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाकर लौट रहे हलवाइयों से बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों की पिटाई से एक हलवाई की गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए तिल्हापुरमोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
चरवा कोतवाली के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी भानु प्रताप हलवाई का काम करता है। शनिवार को वह अपने साथी कारीगरों सुनील कुमार, दिलीप कुमार व राजन कुमार के साथ भक्तन पुरवा गांव में शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाने गया था।
काम खत्म होने पर रात में वह साथी कारीगरों के साथ वापस गांव लौट रहे था। जैसे ही वह तिल्हापुर गांव से आगे बढ़े कि पहले से घात लगाकर बैठे सात-आठ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की राड से मारपीट कर सभी को लहूलुहान कर दिया और वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाने की मजदूरी में मिले 22 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए। पिटाई से जख्मी भानु प्रताप को गंभीर हालत में परिजनों ने तिल्हापुरमोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह थाने पहुंचकर पीड़ितों ने मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पीड़ितों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।