{"_id":"682926e93bb49289b30d8685","slug":"the-miscreant-was-killed-in-an-encounter-with-kaushambi-police-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : कौशांबी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया बदमाश, छापे के दौरान उसके साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : कौशांबी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया बदमाश, छापे के दौरान उसके साथी गिरफ्तार
Sun, 18 May 2025 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 May 2025 05:47 AM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटे गए माल को बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशांबी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। मुठभेड़ को लेकर सपी राजेश कुमार ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान संतोष उर्फ राजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
संतोष और उसके 2 साथियों ने एक ट्रक चालक की हत्या कर लूटपाट की थी, जिसकी पहचान सागरमल मीना के रूप में हुई है। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटे गए माल को बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Kaushambi, Uttar Pradesh | On an encounter between police and a miscreant, SP Rajesh Kumar says, "Under the Kokhraj Police Station area, an encounter happened in which a miscreant was injured. The miscreant has been identified as Santosh alias Raju...Santosh and his 2… pic.twitter.com/fBLek7i1Bk
— ANI (@ANI) May 17, 2025
विज्ञापन