फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreant escaped from police custody by opening the lockup door

लॉकप की कुडी खोलकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ बदमाश

Sun, 17 Jul 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreant escaped from police custody by opening the lockup door
चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए दो दिन पहले महेवाघाट कोतवाली लाया गया बदमाश शुक्रवार की रात लॉकप की कुंडी खोलकर फरार हो गया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। तमाम कवायद के बावजूद शनिवार की शाम तक पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका था। इसे लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, पुलिस अफसर किसी बदमाश के फरार होने की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के घोघ पुरवा गांव के एक घर से हफ्ते भर पहले लाखों की गृहस्थी चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संदेह के दायरे में आए तमाम युवकों से पूछताछ की। इसी क्रम में दो दिन पहले महेवाघाट गांव के ही सत्यम गर्ग को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की रात पुलिसकर्मी सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच लॉकप की कुंडी खोलकर सत्यम गर्ग बाहर निकला और छत के ऊपर चढ़कर पाइप के सहारे नीचे उतरकर भाग निकला। सुबह जब लॉकप से पुलिस कर्मियों ने सत्यम को लॉकप से गायब देखा तो होश उड़ गए। मामला सुर्खियों में आने पर एसपी हेमराज मीणा ने सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण को जांच सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ का कहना है कि मामले की जांच की गई है। थाने से कोई बदमाश नहीं भागा है। हालांकि, सत्यम गर्ग आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ पहले से ही महेवाघाट कोतवाली के अलावा चित्रकूट जनपद में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed