{"_id":"680beeb9a6bbc91669066b3a","slug":"the-mastermind-of-ganja-smuggling-arrested-by-police-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124684-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस हत्थे चढ़ा गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस हत्थे चढ़ा गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड
Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली मेंं दर्ज गांजा तस्करी के मुकदमे में मार्च 2024 से फरार चल रहे मास्टर माइंड को पुलिस ने शुक्रवार को भरवारी रेलवे क्राॅसिंग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेजा गया।
संदीपन घाट के तत्कालीन थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे हमराहियों के साथ छह मार्च 2024 को गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को कोखराज टोल पास रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए दूसरी तरफ से निकलने लगा।
घेराबंदी कर पुलिस ने बलकरनपुर मोड़ में ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस ने ट्रक से पॉलीथिन की 11 पैकेट में कुल सवा कुंतल गांजा बरामद किया।
महाराष्ट्र प्रांत के गोंदिया रामनगर अंतर्गत गोंडी टोला निवासी ट्रक चालक रूपेश खुमेश विषेन व रामनगर कुडवा निवासी खलासी रोशन मुरारी पडुलकर को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने ओडीशा कटक से राजस्थान के अलवर तक गांजा ले जाए जाने का अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
इसका मास्टरमाइंड दोनों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर जनपद के गढ़ा बाजार शारदा चौक अंतर्गत छुई खदान निवासी ट्रक मालिक संजय गिरी को बताया।
पुलिस ने चालक व खलासी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजवाया। जबकि संजय गिरी की तलाश शुुरू कर दी। वह कई बार पुलिस को चकमा देकर अब तक फरार होता रहा।
संदीपन घाट के थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को भरवारी रेलवे क्राॅसिंग के पास से आरोपी संजय गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।