{"_id":"62aa24a5dff2920fa426b6b0","slug":"the-lover-reached-the-police-post-on-the-day-of-the-wedding-said-i-love-the-girl-kaushambi-news-ald335235348","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात के दिन पुलिस चौकी पहुंचा प्रेमी, बोला मैं युवती से प्रेम करता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात के दिन पुलिस चौकी पहुंचा प्रेमी, बोला मैं युवती से प्रेम करता हूं
विज्ञापन
पुलिस चौकी में बुधवार को एक अजीब मामला सामने आया। इलाके के शाखा गांव से जाने वाली बरात के दिन कन्या पक्ष के गांव से आए युवक ने दूल्हे के खिलाफ एक्सीडेंट करने की फर्जी तहरीर दे दी। पुलिस ने दूल्हे को चौकी बुलाया तो पता चला कि जिस युवती से युवक की शादी हो रही है वह उसका प्रेमी है। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने कन्या पक्ष को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन वर वाले बरात ले जाने को राजी नहीं हुआ।
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी चित्रकूट जिले के राजापुर में तय थी। सगाई व तिलक की रश्में हो चुकीं थीं। बुधवार को बरात जानी थी। इस बीच राजापुर से आए एक युवक ने अजुहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि दूल्हा एक्सीडेंट करके भागा है। सूचना पर पुलिस ने दूल्हे को चौकी बुलाया। जांच में पता चला कि जिस युवक ने शिकायत की है वह एक युवती से प्रेम करता है।
उसी युवती से एक अन्य युवक की शादी होने वाली है। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने लड़की व उसके पिता को चौकी बुलाकर पूछताछ की तो हकीकत से पर्दा उठ गया। युवती व शिकायत करने वाला युवक एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों बालिग भी थे, इस पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के सभी को छोड़ दिया। उधर, दूल्हे के घरवालों ने भी बरात ले जाने से मना कर दिया।