फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The girl was abducted, raped, complained, and the incident took place in a village in Puramufti area on January 1

युवती को अगवा कर दुष्कर्म, शिकायत, पूरामुफ्ती इलाके के एक गांव में एक जनवरी की रात हुई वारदात

Tue, 05 Jan 2021 12:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
The girl was abducted, raped, complained, and the incident took place in a village in Puramufti area on January 1
The girl was abducted, raped, complained, and the incident took place in a village in Puramufti area on January 1
पूरामुफ्ती इलाके के एक गांव में बाइक सवार युवकों ने युवती को घर से अगवा कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तमंचा सटाकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके पर से भाग निकले। इस घटना की नामजद तहरीर के बाद पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ चायल से की।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की युवती एक जनवरी की रात अपने घर सो रही थी। आरोप है कि आधी रात बाद बाइक सवार दो युवक उसके घर आए और तमंचे के बल पर अगवा कर ले गए। घर से युवती को गायब देख परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर खोजबीन कर रहे परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। इस घटना की नामजद तहरीर दी गई। आरोप है कि घटना के चार बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही उसका मेडिकल कराया। युवती की शिकायत पर सीओ श्यामकांत ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग और शादी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष के लोग युवक पर शादी करने का दबाव बना रहे है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था।
खेत गई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता से गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची विवाहिता ने परिजनों से आपबीती बताई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता का कहना था कि उसका पति मजदूरी करता है। शनिवार को वह मवेशियों के लिए हरा चारा लेने अपने सरसों के खेत गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के तीन युवक पहुंचे और आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विवाहिता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व परिवार को मार डालने की धमकी दी। डरी-सहमी विवाहिता घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। घरवालों के कहने पर पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पश्चिमशरीरा पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा है।

खेत गई किशोरी से छेड़खानी, मुकदमा
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 28 दिसंबर को अपने खेत गई थी। वहीं पर तीनों लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की। मामले में रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed