फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The girl ran away with her lover after feeding intoxicants to the parents, at night the villagers caught both of them and handed them over to the police

मां-बाप को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, रात में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 13 Mar 2022 09:01 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
The girl ran away with her lover after feeding intoxicants to the parents, at night the villagers caught both of them and handed them over to the police
मां-बाप को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती
विज्ञापन

इलाके की एक युवती ने शनिवार दोपहर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर मां-बाप को खिला दिया। दोनों जब बेहोश हो तो वह नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग भाग गई। हालांकि, रात में ही ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर थाने में दिनभर बिरादरी की पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बनी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही युवक ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उन्होंने युवती पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। इस पर युवती ने परिवार के लोगों को शनिवार की दोपहर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। कुछ देर बाद ही परिवार के लोग बेसुध हो गए।
विज्ञापन

इस बीच युवती घर में रखे 27 हजार रुपये, कपड़े व जेवर लेकर प्रेमी के साथ भाग निकली। कुछ देर बाद पड़ोसी उनके घर पहुंचा और सभी को बेसुध देखा। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद परिजनों को होश आया। परिजनों ने देखा तो घर से बेटी व नकदी-गहने गायब थे। इसी बीच ग्रामीणों ने रात में प्रेमी युगल को गांव में ही पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। रविवार को दिनभर चली पंचायत के बाद भी देर शाम तक बात नहीं बन सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed