{"_id":"65c557c27ca136a1eb076ca4","slug":"the-girl-did-not-get-married-fraudsters-grabbed-the-incentive-money-for-mass-marriage-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-108251-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवती की शादी हुई नहीं, जालसाजों ने हड़प ली सामूहिक विवाह की प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवती की शादी हुई नहीं, जालसाजों ने हड़प ली सामूहिक विवाह की प्रोत्साहन राशि
Fri, 09 Feb 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के जनका गांव की युवती के नाम से करीब साल भर पहले ही जालसाजों ने बैंक में खाता खोल कर सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीयन करा दिया। इतना ही नहीं जालसाजों ने प्रोत्साहन राशि भी उसके खाते से ट्रांसफर करा ली।
युवती को इसकी जानकारी तब हुई जब वह शादी का पंजीयन कराने ब्लॉक पहुंची। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी है।
जनका गांव की सलोनी देवी पुत्री दिनेश कुमार ने बताया कि एक साल पहले धूमनगंज कोतवाली के मुंडेरा की एक महिला ने युवक के साथ घर आई थी। दोनों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में उसका खाता खोला था। खाता खुलने के बाद उसने बैंक की पास बुक नहीं दी थी।
आरोप है कि उसकी जानकारी के बिना ही मार्च 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की प्रोत्साहन राशि के 35 हजार रुपये उसके खाते में जमा करा दिए। रुपये आने के एक सप्ताह बाद महिला और युवक लैपटॉप और थंब स्कैनर लेकर उसके घर आ गए। उससे चार बार अंगूठा लगवा कर प्रोत्साहन राशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन
तीन फरवरी को युवती आधार कार्ड लेकर जब अपनी शादी का पंजीयन कराने भगवतपुर ब्लॉक गई तो पता चला कि उसकी शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत साल भर पहले ही हो चुकी है।
खोजबीन के दौरान महिला और युवक का सुराग लगा तो उसने बृहस्पतिवार को थाने पहुंच दोनों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

सरसवां से ऊनो गांव जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद