फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The first library of the district will be ready in a month

Kaushambi News: एक माह में तैयार हो जाएगी जिले की पहली लाइब्रेरी

Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The first library of the district will be ready in a month
मंझनपुर। मुख्यालय के नयानगर मोहल्ले में करीब 68 लाख रुपये की लागत से राजकीय लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह जिले की पहली लाइब्रेरी होगी।जहां कोई भी जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के साथ ही साहित्य के शौकीनों को इसका लाभ मिलेगा। यहां पुस्तकों के साथ ही पढ़ने के लिए कंप्यूटर भी होंगे।
विज्ञापन


स्कूलों में मौजूद लाइब्रेरी की सुविधा केवल विद्यार्थियों को ही मिलती थी। अन्य लोगों को किताबें खरीदनी पड़ती है अथवा फिर किसी दूसरे शहर में जाकर अध्ययन करना पड़ता है। समस्या को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डेढ़ साल पहले राजकीय लाइब्रेरी की स्वीकृति दी। 68 लाख रुपये की लागत से मुख्यालय के नया नगर मोहल्ले में राजकीय लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक लाइब्रेरी बन जाएगी।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम तेजी से काम करा रहा है। डीआईओएस डाॅ. एसएन यादव ने बताया कि लाइब्रेरी भवन दो मंजिला है। दोनों मंजिल में दो- दो कमरे, एक-एक हाल के साथ ही शौचालय होगा। पुस्तकों के लिए अभी बजट नहीं मिला है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद बजट की मांग की जाएगी। यहां पुस्तकों के साथ ही कंप्यूटर से भी पढ़ने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed