फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The fate of 20 candidates closed in the vote box

20 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटिका में बंद

Sat, 07 Sep 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
The fate of 20 candidates closed in the vote box
The fate of 20 candidates closed in the vote box - फोटो : KAUSHAMBI
20 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटिका में कैद
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक बार चुनाव: 420 सदस्यों में 381 ने किया मताधिकार का इस्तेमाल, आज आएंगे नतीजे
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। चुनाव मैदान में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए पांच-पांच प्रत्याशियों समेत 20 उम्मीदवारों की किस्मत मत पेटिका में कैद हो गई। डिस्ट्रिक बार के 420 सदस्यों में करीब 382 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शनिवार को मतों की गणना कराई जाएगी।

शुक्रवार को जिला कचहरी के लाइब्रेरी हाल में एल्डर कमेटी के चेयरमैन ज्ञानेंद्र नारायण शुक्ला व चुनाव अधिकारी आईएन पांडेय की देखरेख में एसोसिएशन का चुनाव कराया गया। सुबह दस बजे से वोटिंग शुरू हुई। बार के 422 सदस्यों में 381 अधिवक्ताओं ने शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए देव शरण त्रिपाठी और मनुदेव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शिवराज भारतीय और उदित नरायण सिंह के साथ गैर ब्राम्हण मतों का समर्थन दिखा। नरेंद्र को भी अधिवक्ताओं का समर्थन मिलता दिखा। इसी तरह महामंत्री पद के लिए चुनाव मैदान में रहे राजेंद्र द्विवेदी और तुषार तिवारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। अधिवक्ता अजय पांडेय भी दोनों के मतों में बराबरी की सेंधमारी करते दिखे। यहां भी प्रत्याशी केके यादव और शिव शंकर सिंह गैर ब्राम्हण मतों के अलावा अन्य जातियों की वोट में सेंधमारी करते दिखे। शाम पांच बजे तक हुए मतदान में अधिवक्ता पूरे जोश में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed