{"_id":"65b6d3d2efbd57b1bf00a668","slug":"the-family-had-gone-to-a-birthday-party-thieves-searched-the-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107838-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जन्मदिन पार्टी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जन्मदिन पार्टी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर
Mon, 29 Jan 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
टेंवा में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
मंझनपुर में टेंवा पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूरी पर चोरों ने शनिवार की रात एक सूने पड़े घर को तबीयत से खंगाला। ताला तोड़ कर चोर नकदी, जेवर आदि समेट ले गए। परिवार के लोग पड़ोस में रहने वाली बहन के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे।
लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू करने की बात कही है।
टेवां बाजार निवासी प्रीतम वर्मा पुलिस चौकी के समीप मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। इन दिनों वह अहमदाबाद में नौकरी कर रहे हैं। शनिवार की शाम प्रीतम वर्मा की मां और बेटी अन्य परिवारीजनों के साथ नवोदय विद्यालय के समीप रहने वाली बहन के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे।
इसी दौरान बंद मकान का ताला तोड़ घर के भीतर घुसे चोरों ने आलमारी में रखे 18 हजार रुपये, करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। रात दस बजे घर लौटने पर आलमारी का टूटा ताला व बिखरा सामान देख पीड़ित परिवार सन्न रह गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची टेंवा चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसी तरह चोरों ने धाता मोड टेवां तिराहे के पास स्थित पाठक टी स्टॉल की गोमती का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, यहां से चोर कुछ नहीं ले जा सके।