फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The district police was shocked at the rumors of riots

दंगे की अफवाह पर हलाकान हुई जिले की पुलिस

Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The district police was shocked at the rumors of riots
दंगे की अफवाह पर हलाकान हुई जिले की पुलिस
विज्ञापन

यूपी-112 पर किसी अराजकतत्व ने दी थी सूचना
फर्जी सूचना देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में दंगे की फर्जी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स, एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची तो सूचना गलत निकली। पुलिस अब फोन करने वाले की तलाश कर रही है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिला पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। अफसरों की टीम नागरिकता कानून व एनआरसी को लेकर भ्रामक अफवाह नहीं फैलाने की अपील कर रही है। प्रधानों से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। इसी बीच किसी ने सोमवार सुबह यूपी-112 पर फोन करके बताया कि बहादुरपुर में दंगा भड़क गया है। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स, एंबुलेंस, महिला पुलिस गांव पहुंची। गांव के हालात सामान्य थे। छानबीन के दौरान पता चला कि रामबाबू व कल्लू के बीच महज नाली का विवाद था। किसी अराजकतत्व ने भ्रामक सूचना दी थी। बताते चलें कि इससे पहले बहादुरपुर गांव में मुलायम की मौत के बाद बवाल हुआ था। पुलिस पर भी पथराव किया गया था। इस वजह से पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सक्रिय हो गई। इस बाबत कोतवाल उदयवीर का कहना है कि गांव में हालात सामान्य हैं। बवाल की सूचना फर्जी थी। फर्जी फोन करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed