फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The District Magistrate hoisted the flag and saluted the fighters

Kaushambi News: जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर सेनानियों को किया नमन

Sun, 17 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 17 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate hoisted the flag and saluted the fighters
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत छात्रा अविका त्रिपाठी को लैपटॉप देते डीएम। स्रोत- प्रशासन
कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने सेनानियों के आश्रितों अक्षय कुमार त्रिपाठी, अरिमर्दन सिंह और पवन सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इसी प्रकार डीएम ने स्वास्थ्य कर्मी सीएचओ शिवानी, नीशू, एएनएम पूनम सिंह व अनीता देवी और आशा कार्यकर्ता पिंकी देवी व कलावती को प्रशस्तिपत्र दिया।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में बेहतर कार्य पर सीएचसी सरायअकिल, सीएचसी चायल समेत तीन निजी अस्पतालों को प्रशस्ति पत्र दिया। डीएम ने कृषक भारतीय महिला सहित अनमोल, शबाना, कान्हा, दीपक और अंबेडकर महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा तिवारी, अनारकली, माला देवी, सारिका दिवाकर, रुचि दिवाकर, विनीता देवी को भी सम्मान मिला। इसके अलावा दिव्यांगजन भैया लाल, राजेश कुमार, सुशील कुमार, धर्मपाल और जोहधी को ट्राईसिकल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed