फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   the deadbody of a driver of chhattisgarh met hanged with atree

छत्तीसगढ के चालक का बाग में फांसी पर लटका मिला शव

Sat, 18 Dec 2021 06:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
the deadbody of a driver of chhattisgarh  met hanged with atree
सैनी कोतवाली के साखा गांव के बाहर जंगल में एक युवक का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता शव मिला। खेतों की तरफ गए किसानों ने लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत का पता लिखा था। माना जा रहा है कि मृतक पेशे से चालक होगा। लेकिन उसने यहां आकर खुदकुशी की या किसी ने हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया? इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने फिलहाल खुदकुशी मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर गांव के लोगों ने अजुहा चौकी पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने शव नीचे उतरवाकर कपड़ों की तलाशी ली। मृतक के जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें लिखा था कि समीर उल्ला पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी फरीदनगर भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। चौकी प्रभारी का कहना है कि लाश की पहचान के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया जाएगा। माना जा रहा है कि मृतक किसी वाहन का चालक होगा। खुदकुशी या हत्या? यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed