फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The Chief Minister asked Manoj, how did it feel to be a householder, the beneficiary blossomed

मुख्यमंत्री ने मनोज से पूछा, घरौनी पाकर कैसा लगा तो खिलखिला उठा लाभार्थी

Sat, 13 Feb 2021 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister asked Manoj, how did it feel to be a householder, the beneficiary blossomed
The Chief Minister asked Manoj, how did it feel to be a householder, the beneficiary blossomed - फोटो : KAUSHAMBI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सिराथू तहसील के सौंरई बुजुर्ग गांव निवासी मनोज त्रिपाठी से संवाद किया। सीएम ने मनोज से पूछा की जमीन का मालिकाना हक पाकर कैसा लगा। इस पर मनोज खिलखिला उठा। उसने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। यहीं पर जमीन का मालिकाना हक पाने वाले सौंरई बुजुर्ग निवासी मनोज त्रिपाठी से मुख्यमंत्री ने वार्ता की।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि घरौनी मिलने से उसके परिवार को राहत मिली है। जमीन का मालिकाना हक मिलने से वह बैंक से कर्ज लेकर अपने अन्य कार्य कर सकता है। मुख्यमंत्री ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इसके तहत लाभार्थी को संपत्ति का प्रमाणित अभिलेख प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति का सीमा व क्षेत्रफल निश्चित होने से रखरखाव सहज होगा। विवाद की स्थितियां नहीं रहेंगी। लाइव प्रसारण के दौरान मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम अमित कुमार सिंह, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, अपर आयुक्त भगवान शरण आदि मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि सिराथू तहसील के 35 गांव में 4518 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed