फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The businessman said goodbye to the world, looking for the way of theft revelations

Kaushambi News : चोरी के खुलासे की राह ताकते दुनिया को अलविदा कह गया व्यापारी

Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

किराना गली निवासी गोपीचंद्र (50) परचून के बड़े कारोबारी थे। 17 मार्च 2021 को छत के रास्ते उनके मकान में घुसे चोर 18 लाख नकद समेत 10 लाख के गहने उठा ले गए थे।

विज्ञापन
The businessman said goodbye to the world, looking for the way of theft revelations
मौत - फोटो : file

विस्तार

कस्बे के किराना गली निवासी गोपीचंद्र केसरवानी की हार्टअटैक से मौत हो गई। साल भर पहले उनके घर में लाखों की चोरी हुई थी। चोरी का खुलासा नहीं होने के कारण वह सदमे में रहते थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

विज्ञापन



किराना गली निवासी गोपीचंद्र (50) परचून के बड़े कारोबारी थे। 17 मार्च 2021 को छत के रास्ते उनके मकान में घुसे चोर 18 लाख नकद समेत 10 लाख के गहने उठा ले गए थे। चोरी के वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद भी वारदात का खुलासा नहीं हो पाया। कारोबारी ने जिले से लेकर प्रयागराज के अफसरों तक शिकायत की, लेकिन हर जगह सिर्फ आश्वासन की घुट्टी ही मिली।
विज्ञापन



कारोबारी की तीन बेटियां शादी योग्य थीं। चोरी के बाद व्यापार मंदा हुआ तो तमाम लोगों ने उनके पैसे भी हड़प कर लिए। इसे लेकर गोपीचंद्र बीमार रहने लगे। परिवार के लोग उनका इलाज कानपुर के अस्पताल में करा रहे थे। रविवार शाम ह्दयगति रुक जाने से गोपीचंद्र की मौत हो गई। व्यापारी की मौत के बाद अंतिम संस्कार में जुटे लोगों के बीच यही चर्चा रही कि अगर चोरी का खुलासा हो गया होता वह बीमार नहीं पड़ते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed