{"_id":"60d23c9f8ebc3e34182a86ae","slug":"the-bridergroomes-clashed-over-palyaing-dj-five-injured-including-the-groomes-brother-kaushambi-news-ald3090294168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने को लेकर घराती-बाराती भिड़े, दूल्हे के भाई समेत पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने को लेकर घराती-बाराती भिड़े, दूल्हे के भाई समेत पांच जख्मी
विज्ञापन
the bridergroomes clashed over palyaing dj, five injured including the groomes brother
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के अमुरा गांव में सोमवार रात डीजे बजाने को लेकर घराती और बरातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दूल्हे के दो भाई समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बवाल होता देख किसी ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हंगामे के बाद बराती बगैर शादी की रश्म पूरी कराए ही लौट गए।
चरवा कोतवाली के ओदारपुर गांव के सुकरू लाल पासी के बेटे राजेंद्र प्रसाद की शादी करारी अमुरा गांव के रामदीन की बेटी के साथ तय हुई थी। सोमवार को राजेंद्र प्रसाद की बरात अमुरा गांव गई। नाश्ता-पानी के बाद बराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए द्वारचार के लिए निकले।
डीजे में कन्या पक्ष के लोग भी झूम रहे थे। इस बीच डीजे में पसंद का गाना बजाने को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। घराती पक्ष के लोग लाठी-डंडे व कुल्हाडी लेकर बरातियों पर टूट पड़े। अचानक हुए हमले से बरात में अफरातफरी मच गई। बराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को खबर दे दी।
विज्ञापन
सूचना पर तत्काल फोर्स अमुरा पहुंची और दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराया। मारपीट देख दूल्हा बना राजेंद्र अपने पिता व कुछ बरातियों के साथ मिलकर अपने गांव भाग गया। घटना में दूल्हा राजेंद्र के बड़े भाई सुभाष, रामचंद्र व चचेरे भाई गोविंद, छोटू तथा धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूल्हे के भाग जाने के कारण विवाह की रश्म नहीं हो सकी है। फिलहाल, दूल्हा पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

the bridergroomes clashed over palyaing dj, five injured including the groomes brother- फोटो : KAUSHAMBI