फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The blasphemy place should be vacated immediately: Indumati

ईश्वर की निंदा वाले स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए : इंदुमती

Sat, 25 Mar 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The blasphemy place should be vacated immediately: Indumati
अजुहा। नगर में नवरात्र पर चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी रामकथा के तीसरे दिन महादेव के साथ मां पार्वती का विवाह का प्रसंग सुनाया गया। विवाह की झांकी भी निकाली गई। भक्तों ने जयकारे लगाकर मां पार्वती और शिवजी पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया।
विज्ञापन


कथावाचिका इंदुमती रामायणी ने मां सती के जन्म और शिव विवाह की कथा का वर्णन किया। बताया कि महादेव अविनाशी, निराकार स्वरूप हैं। वे हमेशा भक्तों पर दया करते हैं। जो भी श्रद्धालु पवित्र मन से आस्था के साथ शिव महापुराण का पूजन करते हैं, उन्हें निश्चित तौर पर शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिव निंदा कभी नहीं सुननी चाहिए। जिस स्थान पर ईश्वर की निंदा हो, उस स्थान को तुरंत ही छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन


रामायणी इंदुमती ने शिव के विशाल स्वरूप का वर्णन करते हुए मां महाकाली और वीरभद्र की उत्पत्ति बताई। कथा के दौरान भगवान शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। इसके बाद मंगलाष्टक के साथ शिव-पार्वती विवाह हुआ। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर महादेव और मां पार्वती का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक लाल बहादुर, दीपू केसरवानी ,अखिलेश कुमार केसरवानी, रवि कुमार वैश्य, चंद्रपाल सिंह, होरी लाल साहू प्रदीप कुमार साहू समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed