{"_id":"69dfe55fa0308a776d002c1a","slug":"the-benefits-of-the-schemes-should-reach-every-villager-bdo-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-139781-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचे : बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचे : बीडीओ
Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कड़ा विकासखंड में बैठक के दौरान मौजूद सचिव। स्रोत: विभाग
विकासखंड कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी अखिलेश दुबे ने सचिवों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के कार्यों में तेजी लाई जाए और श्रमिकों के जॉब कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
साथ ही आरसी सेंटर के संचालन की नियमित मॉनिटरिंग करने और सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान आईएसबी मनोज कुमार सिंह, जेई अरुण सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत आफताब आलम, सत्य प्रकाश पांडेय, सुरेश चंद मौर्य, रमेश सोनकर आदि रहे।