{"_id":"69f8e278ba260a4c6e0c8b46","slug":"the-ancient-durga-temple-will-be-beautified-with-an-investment-of-rs-148-crore-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-140787-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्राचीन दुर्गा मंदिर का 1.48 करोड़ रुपये से होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्राचीन दुर्गा मंदिर का 1.48 करोड़ रुपये से होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के वंदन योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य का सोमवार को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.48 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र समेत अन्य पर्वों पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। वंदन योजना के तहत मंदिर परिसर को आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने की तैयारी है, जिससे इसकी धार्मिक गरिमा और बढ़ेगी।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ आस्था, संस्कृति और विरासत को भी सशक्त कर रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि करीब 1.48 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे इसे भव्य और दिव्य स्वरूप मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी, संजय जायसवाल, रमेश अग्रहरि समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।