फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The agony of fish on the banks of the Ganges changed the teacher's thinking.

Kaushambi News: गंगा किनारे मछलियों की तड़प ने बदली शिक्षक की सोच

Sun, 22 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 22 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The agony of fish on the banks of the Ganges changed the teacher's thinking.
उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते ​शिक्षक रण विजय निष - फोटो : Samvad
कड़ा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा के शिक्षक रणविजय निषाद ने जल संरक्षण को जीवन का उद्देश्य बना लिया है। गंगा के घटते जलस्तर और तड़पती मछलियों को देखकर उन्होंने लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक करने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


रणविजय निषाद बताते हैं कि कुछ वर्ष पहले वह नाव से कालाकांकर (प्रतापगढ़) जा रहे थे। उस समय गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा था और किनारे पर छोटी मछलियां एक गड्ढे में फंसी थीं। यह दृश्य देखकर उन्होंने जल संरक्षण के लिए काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गंगातट के सातों, लेहदरी, कंथुवा, मिर्जापुर, नई बस्ती, कड़ा, सौरई और देवीगंज सहित कई गांवों में जाकर ‘जल बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान चलाया। विद्यालयों और महाविद्यालयों में चौपाल लगाकर बच्चों और युवाओं को जल संकट की गंभीरता समझाते हैं। साथ ही पौधरोपण पर भी जोर देते हैं, क्योंकि पेड़-पौधे बारिश और जल संरक्षण में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व जल दिवस के एक दिन पहले यानि शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। रणविजय निषाद का यह अभियान गांव-गांव जाकर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित कर रहा है और भविष्य की पीढ़ी के लिए पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed