फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The accused principal had been visiting the victim's house for two years.

Kaushambi News: दो साल से पीड़िता के घर था आरोपी प्रधानाचार्य का आना-जाना

Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
The accused principal had been visiting the victim's house for two years.
दो साल से पीड़िता के घर था आरोपी प्रधानाचार्य का आना-जाना
विज्ञापन

-- पूरे परिवार से बना रखा था व्यवहार, फिर नीयत खराब होने पर नाबालिग बेटी से की दरिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दुष्कर्म के आरोपी प्रधानाचार्य का दो साल से पीड़िता के घर पर आना-जाना था। उसने परिवार में सभी के साथ व्यवहार बना रखा था। एक दिन किशोरी को घर में अकेला देखा तो आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसके साथ दरिंदगी की।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के बड़े भाई ने बताया कि उसके घर से आरोपी प्रधानाचार्य के स्कूल की दूरी महज 200 मीटर है। करीब दो साल पहले उसके परिवार से आरोपी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद अक्सर वह घर आने-जाने लगा। माता-पिता, दोनों भाई और बहन सभी से उसका अच्छा व्यवहार था। करीब 15 दिन पहले वह कमाने के लिए पुणे चला गया। इसी बीच यह घटना हो गई। बहन ने बताया कि एक दिन घर पर वह अकेले थी। इसी बीच दोपहर में आरोपी घर आ गया। हमेशा की तरफ घर के अंदर में बैठा, फिर पीने के लिए पानी मांगा। इसी दौरान घर पर बहन को अकेला देख उसकी नीयत खराब हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर, धमकाया कि किसी को बताया तो गला दबाकर मार दूंगा। यही वजह रही कि बहन ने किसी को अपना दर्द नहीं बताया। पीड़िता के भाई का कहना है कि वीडियो बनाने वाला शख्स कब आया था, यह बहन भी नहीं बता पा रही है। मामला सार्वजनिक होने के बाद आरोपी के घरवालों ने भी खूब दबाव बनाया, लेकिन, उसके परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

-----------
हालत में पहले से सुधार, पीकू वार्ड में किया शिफ्ट
गंभीर रूप से घायल पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसके सिर पर चोट ज्यादा आई थी। देर शाम तक उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। फिर हालत में कुछ सुधार होता देख चिकित्सकों ने पीकू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। पीड़िता और परिजनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
किशोरी के सिर पर ज्यादा चोट है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पहले की अपेक्षा अब कुछ सुधार भी आया है। इसलिए, इमरजेंसी वार्ड से हटाकर पीकू वार्ड में भर्ती किया गया है। लगातार उसकी सेहत पर चिकित्सक नजर रख रहे हैं।
डॉ. एसके शुक्ला, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article