फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   TET: 995 candidates leave test

टीईटी: 995 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Mon, 19 Nov 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Mon, 19 Nov 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर 11126 अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता की परीक्षा दी, जबकि विभिन्न कारणों से 995 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं शामिल हो सके। शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार के स्ट्रांग रूम में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करा दी गईं। दोनों पालियों की शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्राइमरी के 9064 व जूनियर के 3057 समेत कुल 11121 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए जिले के डॉ. अख्तर हसन रिजवी डिग्री कॉलेज करारी, भरवारी के नेशनल इंटर कॉलेज, हूबलाल इंटर कॉलेज, महगांव इंटर कॉलेज, एसएवी इंटर कॉलेज सैनी, हनुमान इंटर कॉलेज अजुहा, कोइलहा स्थित एमवीआईटी, एसपीएमआईटी कॉलेज, कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कसिया, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चायल व भगवती प्रसाद दौलतराम महाविद्यालय सिराथू को केंद्र बनाया गया था। पिछले महीने बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से पहले पर्चा आउट होने के कारण टीईटी को लेकर शासन-प्रशासन बेहद चौकन्ना रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो उप निरीक्षक, छह-छह आरक्षी, चार-चार महिला आरक्षी व तीन-तीन प्रमोटी दरोगाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह कलक्ट्रेट स्थित कोषागार से कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाया गया। इसके बाद सेक्टर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में केंद्रों पर परीक्षा शुरू कराई गई। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 9064 के सापेक्ष 8351 तथा द्वितीय पाली में 3057 के मुकबाले 2775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। लेट-लतीफी अथवा अन्य कारणों की वजह से दोनों पालियों की परीक्षा में 995 अभयर्थी नहीं शामिल हो सके।
विज्ञापन


केंद्रों को जाने वाली सड़कों पर रविवार को दोनों पालियों की परीक्षा शुरू और खत्म होने के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि एसपी ने इसे लेकर पहले से ही यातायात पुलिस चौकन्ना कर रखा था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर मो. हाशिम की अगुवाई में परीक्षा केंद्रों के नजदीकी चौराहों पर पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। फिर भी परीक्षा छूटने पर लोगों को घंटे-घंटे भर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष दिखा। गाजियाबाद की श्रुति तिवारी ने बताया कि पेपर ठीक था। सिर्फ  मैथ ही में कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए थे। उन्हें विस्वास है कि वह परीक्षा पास कर लेंगी। कानपुर की कृति रानी का कहना था कि जिस हिसाब से परीक्षा की तैयारी उन्होंने की थी। उस हिसाब से पेपर काफी बढ़िया गया। केवल मैथ ही उन्हें टफ  लगा। परीक्षा में सफलता को लेकर कृति आश्वस्त दिखी। मेरठ के तरूण तिवारी ने बताया कि पेपर काफी अच्छा हुआ। केवल मैथ में कुछ प्रश्न छूट गए है। फिर भी विस्वास है कि इस परीक्षा में उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। मिर्जापुर के विनीत कुमार का कहना था कि परीक्षा के लिए वह कोचिंग कर सके थे। फिर भी पेपर संतोषजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed