फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ten candidates in the fray...today the public will decide

कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र : मैदान में दस प्रत्याशी...आज जनता करेगी फैसला

Mon, 20 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Ten candidates in the fray...today the public will decide
मंडी परिसर में दस्तावेजों का मिलान करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : नैनीताल के तल्लीताल डांठ में सैलानियों के वाहनों को रोक लगाया बैरियर। संवाद
नवीन मंडी ओसा से 1277 पोलिंग पार्टियां पहुंची बूथों पर, 19 लाख मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा में सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट
फोटो नं-03,04,05
संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर(कौशाम्बी)। लोकतंत्र के महापर्व पर सोमवार को (आज) जिले के 19,09,620 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा में बने 1996 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से भाजपा से मौजूदा सांसद विनोद सोनकर तो सपा से पूर्व सदर विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज, बसपा से सेवानिवृत्त डीएसपी शुभनारायण प्रत्याशी हैं। इनके अलावा अपना दल कमेरावादी (पीडीएम गठबंधन) से नरेंद्र सरोज, मानवतावादी समाज पार्टी से राम आसरे,भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रामेश्वर प्रसाद, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजेंद्र सोनकर उर्फ पन्ना भइया एवं निर्दलीय प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार सरोज व संजय कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले में चाकचौबंद व्यवस्थाएं की हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस फोर्स व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस फोर्स के साथ सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से भी मतदान केंद्रों की सघन निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अरुण कुमार गोंड ने बताया कि मतदान वाले दिन किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पांच से सात मिनट में पुलिस फोर्स के साथ जिम्मेदार अधिकारी पहुंच जाएंगे। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--------------------------------



फोटो नं-

मंडी में लगा मेला, वाहनों से लगा जाम
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए रविवार को नवीन मंडी ओसा से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की 1277 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान मंडी में मेले जैसा माहौल रहा।
डीएम राजेश कुमार राय ने बताया कि देर शाम तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गई हैं। वाहनों के कारण मंडी समिति के आसपास जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिस तैनात थी, तब भी जाम लगता रहा। अधिकारियों को पता लगा तब ट्रैफिक डायवर्ट किया गया और जाम से राहत मिली। सुबह से शाम तक मंडी के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। संवाद

इनसेट
तपती गर्मी में भी कम न हुआ कार्मिकों का जज्बा
नवीन मंडी ओसा में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान गर्मी काफी थी। फिर भी मतदान कार्मिकों का जज्बा कम नहीं रहा। हालांकि, धूप तेज होने के चलते कार्मिक छांव की तलाश में लगे रहे। यहां तक कि पुलिस व्यवस्था के लिए लगे शिविर, प्रेक्षक शिविर, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के शिविर में भी कार्मिक धूप से बचने के लिए जमे रहे।
------------------
प्रमुख प्रत्याशियों की प्रोफाइल







भाजपा- विनोद कुमार सोनकर







शिक्षा- बीए, इलाहाबाद विश्वविद्यालय







उम्र-53 वर्ष







---------















सपा-पुष्पेंद्र सरोज







उम्र-25 वर्ष















शिक्षा-स्नातक (एकाउंटिंग एवं मैनेजमेंट) क्वीन मैरी विश्वविद्यालय, लंदन







----------















बसपा- शुभनारायण







उम्र-65 वर्ष







शिक्षा-एमए, हिंदी साहित्य, इलाहाबाद विश्वविद्यालय

मंडी परिसर में दस्तावेजों का मिलान करते कर्मचारी।      संवाद

मंडी परिसर में दस्तावेजों का मिलान करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : नैनीताल के तल्लीताल डांठ में सैलानियों के वाहनों को रोक लगाया बैरियर। संवाद

मंडी परिसर में दस्तावेजों का मिलान करते कर्मचारी।      संवाद

मंडी परिसर में दस्तावेजों का मिलान करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : नैनीताल के तल्लीताल डांठ में सैलानियों के वाहनों को रोक लगाया बैरियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed