{"_id":"62d5bf54a46aa573432b9044","slug":"teenager-raped-on-the-pretext-of-marriage-accused-retracted-after-getting-pregnant-kaushambi-news-ald3375218106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर मुकर गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर मुकर गया आरोपी
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। छह महीने तक आरोपी किशोरी से संबंध बनाता रहा। जब किशोरी गर्भवती हुई तो उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले की शिकायत सोमवार को किशोरी ने सीओ चायल श्यामकांत से की।
किशोरी का कहना है पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला करीब छह माह तक चलता रहा। पिछले दिनों उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी तो परिजनों के पैरों तले से जमीन सरक गई।
परिजनों की पूछताछ में किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोगों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। उसने किशोरी व उसके घरवालों को गर्भपात कराने की धमकी दी। किशोरी व उसके घरवालों ने सीओ से मुलाकात कर आपबीती बयां की। सीओ श्यामकांत ने चरवा पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।