फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager raped, beaten and driven away on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, मारपीट कर भगाया

Fri, 11 Feb 2022 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, beaten and driven away on the pretext of marriage
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी को गांव का युवक शादी का झांसा देकर तीन महीने पहले भगा ले गया। किशोरी को रिश्तेदारी में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में वह शादी से मुकर गया और अब किशोरी को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता के पिता ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एएसपी समर बहादुर से की।
विज्ञापन

कोखराज इलाके के एक गांव से आए व्यक्ति ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी नाबालिग बेटी रहस्यमय हालत में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। इस बीच मालूम चला कि किशोरी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। लोकलाज के डर से उसने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की।
विज्ञापन

पिछले दिनों किशोरी घर पहुंची और उसने बताया कि युवक उसे लेकर अपनी रिश्तेदारी में था। वहां शादी का झांसा देकर तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से मुकर गया और उसे मारपीट कर भगा दिया है। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदे से परेशान कुनबे ने एएसपी से की शिकायत
करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एएसपी समर बहादुर से एक शोहदे की शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि शोहदा उसकी बेटी को जबरन दुल्हन बनाने की धमकी देता है। आए दिन वह घर में घुसकर उत्पात मचाता है।

वह लोग जहां भी बेटी के लिए रिश्ता देखने जाते हैं, शोहदा वहां जाकर लड़के वालों को भड़का देता है। इस वजह से वह लोग बेटी के हाथ पीले नहीं कर पा रहे हैं। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed