फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager dies after being buried under debris due to roof collapse

Kaushambi News: छत का बारजा ढहने से मलवे में दबकर किशोर की मौत

Sat, 28 Dec 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 28 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being buried under debris due to roof collapse
सरायअकिल कोतवाली के अकबराबाद गुहौली गांव में शुक्रवार दोपहर एक मकान की छत का बारजा भरभरा कर ढह गया। हादसे में बारजे पर टहल रहा किशोर भी नीचे गिरकर मलबे में दब गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अकबराबाद गुहौली निवासी 14 वर्षीय दुर्गेश हाईस्कूल का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वह धूप लेने के लिए अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक जर्जर बारजा भरभराकर ढह गया। दुर्गेश बारजे के साथ ही नीचे गिरकर मलबे में दब गया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर जुटे परिजनों और पड़ोसियों ने मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाला। हालांकि, इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दुर्गेश की मां की मौत दो वर्ष पहले और पिता का निधन महीने भर पहले हुआ है। दो बहन व चार भाइयों में दुर्गेश सबसे छोटा था। महीने भर के भीतर पिता-पुत्र की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। घर के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद आई पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed