फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager died in suspicious condition, friend also died in shock

Kaushambi News: संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत, सदमे में सहेली ने भी दम तोड़ा

Sat, 12 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 12 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager died in suspicious condition, friend also died in shock
सिराथू। सैनी कोतवाली इलाके के एक ही गांव में रहने वाली दो किशोरियों की एक दिन के अंतराल में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। दोनों एक साथ सिराथू क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में 11 वीं की छात्रा थीं। दोनों के पास स्कूल का एक संविदाकर्मी अक्सर फोन पर बात किया करता था।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक एक गांव में रहने वाली दो किशोरियां सहेली थीं। दोनों एक ही विद्यालय में साथ-साथ पढ़ती थीं। चर्चा है कि विद्यालय का एक संविदाकर्मी अक्सर दोनों से फोन पर बात करता था। रविवार को इनमें से एक किशोरी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को इसकी जानकारी उसकी सहेली को हुई तो वह भी सदमे में आ गई। अगले दिन मंगलवार को सहेली की भी संदिग्ध हाल में मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले की भी शिकायत पुलिस से नहीं की गई। चर्चा है कि स्कूल का संविदाकर्मी दोनों छात्राओं को ब्लैकमेल करता था। इसी से आहत होकर छात्राओं ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सैनी चंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed