फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager bitten by venomous creature; dies during treatment.

Kaushambi News: जहरीले जंतु ने किशोरी को डसा, इलाज के दौरान गई जान

Fri, 19 Jun 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager bitten by venomous creature; dies during treatment.
अं​शिका पांडेय की फाइल फोटो
क्षेत्र के नागचौरी का पूरा गांव में 11 जून को एक किशोरी को जहरीले जंतु के डस लिया था। बुधवार को किशोरी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

नागचौरी का पूरा निवासी आलोक पांडेय ने बताया कि वह पिछले लगभग 15 वर्षों से परिवार के साथ नोएडा में रहकर जनरल स्टोर का संचालन करते हैं। 11 जून की भोर में उनकी 14 वर्षीय बेटी अंशिका पांडेय घर की छत पर सो रही थी। इसी बीच किसी जहरीले जंतु ने उसे डस लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद बुधवार दोपहर को अंशिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिजन शव लेकर पैतृक गांव नागचौरी का पूरा पहुंचे और मामले की सूचना पश्चिमशरीरा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed