फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenage girls missing from home found with a couple at the railway station

Kaushambi News: घर से लापता किशोरियां दपंती के साथ रेलवे स्टेशन पर मिलीं

Thu, 05 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenage girls missing from home found with a couple at the railway station

विज्ञापन





भरवारी। स्थानीय स्टेशन पर बुधवार सुबह दो किशोरियों के साथ एक दंपती संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ के बाद चौकी पुलिस ने किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, दंपती को भी छोड़ दिया गया।



भरवारी स्टेशन पर मंगलवार की शाम से दो किशोरियां बैठी थीं। वहीं, एक दंपती भी जयपुर के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। रात लगभग 9 बजे प्रयागराज की ओर से आई महाबोधि एक्सप्रेस में भीड़ होने के चलते दंपती ट्रेन पर नहीं चढ़ सके। नतीजतनए दपंती को रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी। बुधवार सुबह मॉर्निंग वाॅक पर निकले ग्लोबल मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित वैश्य की नजर उनपर पड़ी तो उन्होंने जीआरपी के साथ ही स्थानीय चौकी पुलिस को खबर कर दी।
विज्ञापन




सूचना के बाद आई पुलिस चारों संदिग्धों को चौकी ले गई। पूछताछ में किशोरियों ने अपना पता कोखराज के महमदपुर गांव बताया। इस पर पुलिस ने इनके परिजनों को बुला लिया। परिजनों ने बताया कि किशोरियां मंगलवार दोपहर से गायब थीं। मां ने आशंका जताई कि कोई इन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर यहां लाया गया है। वहीं, संदीपनघाट के बलियावां निवासी दीपू ने बताया कि वह अपनी पत्नी माया के साथ जयपुर जा रहे थे। रात को ट्रेन छूटने के कारण वह स्टेशन परिसर में ही रुक गए। किशोरियों को वह जानते-पहचानते नहीं हैं। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद स्थिति साफ होने पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed