फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenage girl drowned in her father-in-law's Khaderi while she was cutting grass for a broom

Kaushambi News: झाड़ू के लिए काशा काटने गई किशोरी ससुर खदेरी में डूबी

Tue, 23 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 23 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl drowned in her father-in-law's Khaderi while she was cutting grass for a broom
सरायअकिल के तरना गांव में किशोरी के डूबने की जानकारी के बाद ससुर खदेरी नदी में खोजते ग्रामीण। स
तरना गांव में सोमवार को सुबह ससुर खदेरी नदी के किनारे झाड़ू बनाने के लिए काशा काटने गई किशोरी का पैर अचानक फिसल गया। हादसे में वह पानी में डूब गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को गहरे पानी से खोज निकाला। आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तरना गांव निवासी राजेंद्र कुमार सिंह मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी पूजा गांव के निकट ससुर खदेरी नदी के किनारे झाड़ू बनाने के लिए काशा काट रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। इस दौरान आसपास के लोग नदी में कूदे और किशोरी को बचाने में जुट गए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को नदी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद किशोरी को नदी से खोज निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी सरायअकिल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरायअकिल के तरना गांव में किशोरी के डूबने की जानकारी के बाद ससुर खदेरी नदी में खोजते ग्रामीण। स

सरायअकिल के तरना गांव में किशोरी के डूबने की जानकारी के बाद ससुर खदेरी नदी में खोजते ग्रामीण। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed