{"_id":"691a268ecd6942cfa60bbf6a","slug":"teams-reach-super-six-of-teachers-premier-league-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132487-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: टीचर्स प्रीमियर लीग के सुपर सिक्स में पहुंची टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: टीचर्स प्रीमियर लीग के सुपर सिक्स में पहुंची टीमें
Mon, 17 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिला स्टेडियम व रिजवी डिग्री कॉलेज में टीचर्स प्रीमियर लीग के अंतिम मुकाबले खेले गए। पूरे दिन चले रोमांचक मैचों में कड़ा, सरसवां, नेवादा, कौशाम्बी स्मैशर्स और मूरतगंज स्टार्स ने सुपर सिक्स में जगह पक्की कर ली।
पहले मुकाबले में कड़ा ने कौशाम्बी वॉरियर्स को 96 रन से हराया। कड़ा की टीम ने तीन विकेट पर 12 ओवर में 179 रन बनाए। मिथुन ने 74 रनों की पारी खेली और एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। अभिषेक सिंह ने 48 और शशांक शेखर ने 38 रन बनाए। जवाब में कौशाम्बी वॉरियर्स 89 रन पर सिमट गई।
दूसरे मुकाबले में सरसवां ने मंझनपुर वॉरियर्स को हराया। मंझनपुर ने 75 रन बनाए। सरसवां की ओर से धीरेंद्र ने 34 रन बनाया। वहीं लवलेश पाल ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। रविशंकर और शैलेंद्र ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला नेवादा और सनराइजर्स मूरतगंज के बीच खेला गया। नेवादा ने 92 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स 91 रन ही बना सकी। इस तरह नेवादा ने एक रन से मैच जीत लिया। टीम की ओर से सौरभ सिंह ने 57 रन और दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, सनराइजर्स मूरतगंज पहले ही सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
चौथे मुकाबले में मूरतगंज स्टार्स ने 107 रन बनाए। जवाब में कौशाम्बी स्मैशर्स ने 11.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दिव्या रतन यादव ने 22 रन और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
पांचवें मुकाबले में मंझनपुर फाइटर्स ने सिराथू वॉरियर्स को हराया। सिराथू वॉरियर्स ने 80 रन बनाए। जवाब में मंझनपुर फाइटर्स ने 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मंझनपुर की ओर से राकेश ने पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
अंतिम मैच में चायल ने सिराथू चैंपियंस को सात रन से हराया। चायल ने 75 रन बनाए। जवाब में सिराथू की टीम 68 रन ही बना सकी।