फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teachers are sweating to empty the drop box

Kaushambi News: ड्राप बॉक्स खाली करने में शिक्षकों के छूट रहे पसीने

Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers are sweating to empty the drop box
परिषदीय विद्यालयों से नाम कटने के बाद बच्चों का दोबारा नामांकन कराना शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। शासन के निर्देश पर ड्रॉप आउट बच्चों को खोजकर मुख्य धारा से जोड़ने का अभियान चल रहा है। जबकि कई बच्चे अब स्कूल लौटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन




स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल से निकलकर यदि दोबारा कहीं नामांकन नहीं कराते तो वह विद्यालय के ड्रॉप आउट बाक्स में देखते रहते हैं। जिले के 1096 परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले करीब 720 बच्चे ऐसे हैं जिनका नाम विभाग के ड्रॉप आउट श्रेणी में दिख रहा है। इनमें 391 बालक व 329 बालिका हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग इनको दोबारा विद्यालय लाने पर जोर दे रहा है। यह कार्य शिक्षकों के लिए कठिन साबित हो रहा है। तमाम बच्चे ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से विद्यालय आने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में शिक्षकों के लिए दोबारा नामांकन कराना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी सरसवां के शाहपुर गांव में दो बच्चियों की दो साल पहले मौत हो चुकी है। एक की बीमारी से और दूसरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बावजूद इसके, उनके नाम अभी भी सूची में प्रदर्शित हैं। एक विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि इन नामों की पुष्टि के लिए दो बार फोन आया। पहले ब्लॉक से और फिर जिले से। इसी तरह अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी ड्रॉप आउट बच्चों को खोजने में परेशान हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष बच्चों को खोजकर उनका पुन: नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है लेकिन यह काम बेहद कठिन है। कई परिवार पलायन कर चुके हैं। कुछ बच्चे और माता-पिता अन्य जिलों में काम कर रहे हैं। विभाग केवल आंकड़े पूरा कराने में जुटा है, शिक्षकों की दिक्कतें कोई नहीं सुन रहा है।
वहीं, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ओमदत्त त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर ड्रॉप आउट डाटा खाली कराया जा रहा है। कुछ शिक्षक डर और दबाव में काम कर रहे हैं। कुछ दिनों बाद परीक्षा है। यदि जांच में उपस्थिति कम और नाम अधिक मिले तो कार्रवाई का डर है। वहीं कुछ शिक्षकों ने बताया कि विभागीय दबाव में काम का बोझ बढ़ गया है, जबकि समस्या जमीनी स्तर पर हल नहीं हो पा रही है।


- शिक्षकों को ड्रॉप आउट बच्चों के पुन: नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में सफलता भी मिल रही है। जहां ज्यादा परेशानी है। उसका समाधान निकालने का प्रयास हो रहा है। शासन के निर्देश पर ही यह कदम उठाया गया है। - डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed