फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher slaps the headmaster

शिक्षक ने प्रधानाध्यापक को पीटा

Sat, 06 Jul 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher slaps the headmaster
शिक्षक ने प्रार्थना सभा में प्रधानाध्यापक को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज का मामला
दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। स्थानीय कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक शिक्षक प्रधानाध्यापक से भिड़ गया। आरोप है कि कहासुनी के साथ ही बात इतनी बढ़ी कि अध्यापक ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल के प्रधानाचार्य कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि सहायक अध्यापक महेंद्र मिश्रा ने हस्ताक्षर करने के बहाने बुधवार को रजिस्टर फाड़ डाला था। नए रजिस्टर की व्यवस्था की गई तो शुक्रवार सुबह उसे भी फाड़ दिया। इसके बाद प्रार्थना सभा में पहुंचकर अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया। अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं आरोपी शिक्षक का कहना है कि कालेज में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार को समाधान दिवस में अवैध फीस वसूली की शिकायत की थी। प्रधानाचार्य को शंका है कि शिकायत उन्होंने ही करवाई है। शिकायत की जांच होने पर उन्हें विभागीय कार्रवाई का डर सताने लगा है। इसी कारण से उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जबकि भीतरखाने से आ रही खबरों पर यकीन करें तो दोनों के बीच वरिष्ठता को लेकर काफी दिनों से तनातनी बनी हुई है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed