फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   teacher's day

शिक्षक दिवस: याद किए गए सर्व पल्ली राधा कृष्णन

Fri, 06 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
teacher's day
मंझनपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन जिले भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौराना बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेटकर उनके आदर्शों एवं बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित डॉ एएच रिजवी पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक कर्रार हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा होता है। प्राचार्य एससी द्विवेदी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए गुरु की आवश्यकता पड़ती है। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ पांडेय व नवनीत पांडेय ने किया। डीएलएड के प्राचार्य डॉ राजेश सक्सेना ने छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकुंद देव द्विवेदी, कैप्टन अबूतलहा अंसारी, डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा, डॉ मदन मोहन मिश्र, डॉ शैलजा भारती, डॉ सरफराज खान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कक्षाओं में केक काटा गया। निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। राजेंद्र सिंह रामभजन सिंह इंटर कालेज अमीना गोराजू में शिक्षक दिवस पर डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर प्रधानाचर्या वीरेन्द्र सिंह ने माल्यार्पण कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद कु. शिल्पा चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। अनामिका, अंशिका, अर्पिता, सुप्रिया, राधा, अनंया आकाश सिंह सहित तमाम बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीताराम सेन, रामलखन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दिवाकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे। केपीएस कसिया में शिक्षक दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन, ड्रामा एवं संगीत के रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने राधाकृष्णन के चरित्र से सीखने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश संगीता मिश्रा, राजकुमार शर्मा, अश्वनी कुशवाहा, करणवीर सिंह आदि अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रही। जिला शिक्ष एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रवक्ताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। वरिषठ प्रवक्ता डॉ एके श्रीवास्तव, एके सिंह, वीके सिंह, अंजू सिंह, पूर्णिमा गौड़ के अलावा प्रशिक्षु अनिल कुमार, वंदिता, सरिता, ज्योति, सौरभ, अअजीत रैना आदि उपस्थित रहे। महर्षि पब्लिक स्कूल पश्चिमशरीरा, एसपी मौर्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर, गंगा प्रसाद मेमोरियल इंका कोखराज, पंण् जगत नारायण इंटर कॉलेज रामदयालपुर काजू, मानसिंह इंका बजहा, माता गोमती देवी डिग्री कॉलेज गुरौली, विश्वनाथ प्रताप डिग्री कॉलेज मूरतगंज, महादेव प्रसाद इंका सेलरहा, एसबी कानवेंट समदा आदि स्कूल-कॉलेजों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए किया शिक्षकों का सम्मान
चरवा। चायल के बेरुआ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में गुरुवार को शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष दर्शना वत्स ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के एस हर्षवर्धन, सौरभ सिंह चौहान, शांभवी ठाकुर, श्रेया कुशवाहा, श्रव्या त्रिपाठी, मानवी केसरवानी, अनुश्री सिंह, अंतरा कुशवाहा, जानवी जायसवाल, अंशिका कुशवाहा, सास्वत मिश्रा, हर्षित वर्मा, तनुश्री वर्मा, जाह्नवी सिंह, युवराज केसरवानी, वंश सोनी, गार्गी अग्रहरी, छवि सिंह, श्रुति कुशवाहा, रुचि दुबे, अनन्या केशरवानी, कौशिकी केशरवानी, सौरभ मिश्रा आदि छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न हास्यप्रद, शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर प्रबंधक रोशन लाल वत्स, जीतेंद्र प्रताप सिंह, अंजना त्रिपाठी, रेनू प्रजापति, रंजना पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, संध्या मिश्रा, बलवंत शाह, अवनीश त्रिपाठी, अनिल कुमार, प्रमिला श्रीवास्तव, रजनी आर्य, सुष्मिता सिंह, सीता यादव, सुभाष शर्मा, आसिम खान सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
केक काटकर शिक्षकों को दिया उपहार
कड़ा। छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने क्लास डेकोरेशन किया। साथ ही केक भी काटा गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, गीत आदि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक राजेंद्र कुमार साह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी, नीलेश कुमार साह,ू अलीशा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही। सी तरह से गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज में विद्यालय के छात्र.छात्राओं ने अनोखे अंदाज में शिक्षक दिदवस मनाया। छात्र-छात्राओं ने अपन-अपने कक्षाओं गुब्बारों व झालरों के जरिए आकर्षक साज-सज्जा किया। साथ अपने शिक्षको से केक कटवाकर उनकी चरण वन्दना करते हुए उपहार भेंट किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश साहू, प्रधानाचार्य शैलेश गुप्ता, सुशील साहू, बछराज पटेल, राजा खान, उमेश श्रीवास्तव, अनामिका दुबे, निशा साह, तारा परवीन, शैलेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।
शिक्षक दिवस पर रोपे गए पौधे
चायल। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में शिक्षक दिवस पर सूबेदार किशोर सिंह, हवलदार लाल प्रताप सिंह, हवलदार राजकुमार नायब दीपक शिंदे की उपस्थिति में बच्चों और शिक्षकों के साथ पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि सूबेदार किशोर सिंह ने कहा कि रोपे गए पौधों की रक्षा करना हमारा धर्म है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ केके तिवारी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इससे पहले बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला, राकेश मालवीय, नबोनीता चौधरी, फातिमा उस्मानी, आरती ओझा, मनीष अग्रहरि, संगीता केसरवानी, अभिषेक श्रीवास्तव, महेंद्र कुशवाहा, रवींद्र उपाध्याय और बलदाऊ पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
सेवा निवृत्त शिक्षकों को डीआईओएस ने किया सम्मानित
करारी। देश बंधु इंटर कॉलेज बैशकाटी में गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीआईओएस एसके सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को श्रीराम चरित मानस और साल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम सुंदर सिंह, प्रबन्धन विजय सिंह चन्दौल, अमर जीत चौधरी, इंद्र्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राममूरत सिंह, अमृत कुमार यादव, अमर सिंह, जय करन सिंह, राम सजीवन गुप्ता, चन्द्र भूषण सिंह, राम बहादुर, रमेश कुमार, हरिभाजन सिंह, संतोष कुमार, राजेंद्र कुमार सिंह, राम बदन, ओमप्रकाश राय,श्याम मोहन सिंह,चन्द्रपाल सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
राजकीय महामाया डिग्री कॉलेज में हुई गोष्ठी
मंझनपुर। राजकीय महामाया डिग्री कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक दिवस के मौके पर वर्तमान समय की शिक्षा व्यवस्था पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन गौड़ ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णनन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्रा शिवकुमारी, सुरेंद्र, पूनम, मानसी, दीपिका, चेतना शुक्ला, अरविंद कुमार, राजकुमार, सत्यम श्रीवास्तव आदि ने विषय के पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि आजादी के बाद देश में दो बार शिक्षा नीति अपनाई गई। तीसरी शिक्षानीति 2019 में लागू होना है। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम शिक्षानीति में छह प्रतिशत जीडीपी का शिक्षा पर खर्च होना था। पर, सरकार अब तक जीडीपी का सिर्फ दो से तीन प्रतिशत ही शिक्षा पर खर्च कर सकी। इस दौरान डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. भावना केसरवानी, डॉ. स्वाती चौरसिया, डॉ. रीता दयाल, डॉ. नीरज सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
नस्र निगार पुस्तक का किया गया विमोचन
करारी। डॉ रिजवी महाविद्यालय के उर्दू विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. कहकशा के शोधकार्य पर आधारित पुस्तक अली सरदार जाफरी बहैसियत नस्र निगार का विमोचन प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने किया। पाकिस्तान के प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक अहमद सलीम ने लेखिका डॉ कहकशा इरफान की पुस्तक अली सरदार जाफरी बहैसियत नस्र निगार की द्वितीय संकलन लाहौर से प्रकाशित किया। उन्होंने लेखिका के बारे में लिखा है कि डॉ कहकशा इरफान ने सरदार जाफरी के नसरी कारनामों के हवाले से कोई पहलू तिसना नही छोड़ा। इस अवसर पर उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शमशाद हैदर जैदी ने सरदार जाफरी के शेरी और नसरी कारनामों पर प्रकाश डाला।

23 वीं जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता धर्मा देवी में आज
मंझनपुर। धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे 23वीं जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता करेंगें। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामकिरण त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed