फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher accused of molesting girl students, complaint lodged with BEO

Kaushambi News: शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, बीईओ से शिकायत

Wed, 12 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 12 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of molesting girl students, complaint lodged with BEO
सिराथू विकासखंड क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी व पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्राओं के अभिभावकों ने ग्राम प्रधान के साथ मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया है कि उनकी बेटियां कक्षा चार में पढ़ती हैं। सोमवार को वह स्कूल गई थीं। आरोप है कि छुट्टी के बाद घर लौटकर बेटियों ने बताया कि स्कूल के एक शिक्षक ने पढ़ाते समय इनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्राओं की पिटाई की। मंगलवार को अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह से शिकायत कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर करवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए अभिभावकों को घर भेज दिया। डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तरफ से छेड़खानी के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिली है। बुधवार को स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed