{"_id":"657a09261e1cba26640cd546","slug":"tea-seller-committed-suicide-by-hanging-himself-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-6225-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चाय विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चाय विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान
Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
चाय विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान
- पूरामुफ्ती कोतवाली के बिहका गांव में हुई घटना
नेवादा। पूरामुफ्ती कोतवाली के बिहका गांव में एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना देख युवक की मां ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग पहुंचे। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजन साफतौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं।
बिहका गांव निवासी संतराम (42) घर के पास चाय की दुकान चलाता था। इसी से वह अपनी वृद्ध मां का भरण-पोषण करता था। मंगलवार रात संतराम कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। चर्चा रही कि भूमि के लेनदेन को लेकर संतराम का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसी से वह काफी परेशान रहता था। हालांकि, परिजन उसके आत्मघाती कदम उठाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।