फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Taxi drivers made stand according to their convenience, increased trouble

Kaushambi News: टैक्सी चालकों ने अपनी सुविधा के अनुसार बनाया स्टैंड, बढ़ी परेशानी

Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Taxi drivers made stand according to their convenience, increased trouble
भरवारी। भरवारी में डग्गामार वाहन नागरिकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां टैक्सी स्टैंड तो है, लेकिन इसका उपयोग 60 सालों में कभी ही नहीं हुआ। टैक्सी चालकों ने अपनी सुविधा के अनुसार स्टैंड बना लिया है, जो अब जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे से करारी, चरवा, मनौरी और प्रयागराज के लिए करीब 50 तिपहिया वाहन चलते हैं। मंझनपुर रोड पर जिला पंचायत की भूमि पर इनके लिए स्टैंड बना है। वर्ष 1965 में गठित हुई नगर पंचायत ने यह जगह चिह्नित की थी, लेकिन यहां से कभी टैक्सी संचालित ही नहीं कराई गई।
विज्ञापन


करारी, मनौरी और चरवा के टेंपो, संस्कृत महाविद्यालय व नगर पालिका के पास तो मूरतगंज और प्रयागराज जाने वाली टैक्सियां बाजार के बीचोबीच स्थित रेलवे फाटक के बगल से संचालित होती हैं। जबकि इन स्थानों पर कोई स्टैंड घोषित है और न ही वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह। सारी टैक्सियां सड़क पर ही खड़ी रहती हैं। रही सही कसर कस्बे से चलने वाले करीब 125 ई-रिक्शा पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों पर इनके कब्जे की वजह से पूरे दिन कस्बा जाम से जूझता रहता है। खास बात यह है कि न तो नगर पालिका प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही यातायात पुलिस इसे लेकर गंभीर है।


सुविधाओं के नाम पर सिर्फ शौचालय
टैक्सी स्टैंड के लिए चिह्नित जगह पर पिछले साल ही नगर पालिका ने शौचालय बनवाया है। यात्रियों के बैठने के लिए यहां न तो शेड है और न ही पेयजल का उचित इंतजाम। जनप्रतिनिधियों ने भी कभी इस मुद्दे को नहीं उठाया।


टैक्सी और ई-रिक्शा चालक सड़कों पर आड़े-तिरछे गाड़ी खड़ा करके सवारियां बैठाते हैं। इससे पूरे दिन जाम लगता है। सबसे ज्यादा समस्या रेलवे फाटक के पास है। एंबुलेंस भी आए दिन जाम में फंस जाती है।- राजेश कुमार अग्रहरि


दुकानों के सामने डग्गामार वाहन खड़े होने से व्यापार प्रभावित होता है। सड़कों से इन्हें हटाकर चिह्नित टैक्सी स्टैंड से चलवाया जाए तो जाम के साथ व्यापारियों की समस्या भी दूर हो जाएगी।-पप्पू केसरवानी



नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। रोज चालान किए जाते हैं, लेकिन टैक्सी चालक मानते ही नहीं। यह समस्या तभी दूर होगी, जब परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के परमिट निरस्त करे।-राकेश चौरसिया, यातायात निरीक्षक


तिपहिया वाहनों(टैक्सी) के सड़क पर खड़े होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जाएगी। जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा।- सुनील कुमार मिश्रा, ईओ, नगर पालिका परिषद भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article