फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tax lawyers' office to be made from one million

दस लाख से बनेगा कर वकीलों का कार्यालय

Mon, 23 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tax lawyers' office to be made from one million
Tax lawyers' office to be made from one million - फोटो : KAUSHAMBI
दस लाख से बनेगा कर वकीलों का कार्यालय
विज्ञापन

चायल विधायक ने निधि से धन देने की घोषणा की,प्रदेश कार्यकारिणी का भरवारी में हुआ सेमिनान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का रविवार को भरवारी में सेमिनार हुआ। जिसमें अधिवक्ता व व्यापारी हितों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य को संबोधित ज्ञापन चायल विधायक को सौंपा।

भरवारी स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का शुभारंभ चायल विधायक संजय गुप्ता ने किया। विधायक ने कर अधिवक्ताओं के जिला कार्यालय के लिए अपनी निधि से दस लाख देने की घोषणा की। कहा कि कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को आना था, किसी कारण से वह नहीं आ सके हैं। डिप्टी सीएम ने उन्हें भेजा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कर अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर कारपोरेट अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जीएसटी के नए ऑनलाइन रिटर्न की जानकारी दी व पंजीकृत व्यापारियों से पंजीयन लेने को कहा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन जानकी शरण पांडेय ने बार काउंसिल द्वारा संचालित अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश के कर अधिवक्ताओं को बार काउंसिल के स्तर पर हर मदद करने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र अग्रहरि ने कर अधिवक्ता एवं व्यापार मंडल की समान भूमिका बताई। दोनों संगठन व्यापारी हित में कार्य करते हैं। संस्थापक अध्यक्ष भरत शर्मा ने जीएसटी के ऑनलाइन सरवर में समस्या व वार्षिक रिटर्न में ऑडिट का अधिकार अधिवक्ताओं को दिए जाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता ऋषि राज कपूर, प्रांजल शुक्ला, आलोक दुबे, शिव अभिलाष मिश्रा, विनोद केसरवानी, प्रमोद द्विवेदी, राज कपूर, शुभम मिश्रा, सत्यम मिश्रा, विक्रमजीत सिंह भदोरिया, बीएस बघेल, पीएस पाठक, धर्मेंद्र दुबे, विनीत त्यागी सहित प्रदेश भर के कर अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed