{"_id":"668db73e1ab891300c018644","slug":"sweeper-dies-after-being-hit-by-train-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113779-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत
Wed, 10 Jul 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव के समीप दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को एकत्र कर पहचान कराई।
सदर कोतवाली के बसोहनी गांव की पिंकी ने बताया कि उसके पति पन्नालाल (36) पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी थे। उनकी तैनाती सिराथू ब्लॉक के मनमऊ गांव में थी। इन दिनों उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। सोमवार सुबह वह घर से लोवर व टीशर्ट पहनकर बिना किसी से कुछ बताए कहीं चले गए थे। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को क्षेत्र में चर्चा फैली कि रेलवे लाइन पर किसी युवक का शव पड़ा है। वह भी मौके पर पहुंची और पति पन्नालाल के शव की पहचान की। घटना से पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।