फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Suresh was found dead on the track Mirapur

मीरापुर के सुरेश की थी ट्रैक पर मिली लाश

Fri, 19 Jun 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Fri, 19 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
 कल्यानपुर (ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सुजातपुर स्टेशन के समीप बुधवार की दोपहर मिली लाश  मीरापुर गांव के सुरेश कुमार जायसवाल (30)  की है। घरवालों के मुताबिक बुधवार को वह घर से कानपुर जाने के लिए निकाला था। शाम तक उसने घर लौटने की बात कही थी। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे। इसी दौरान पता चला कि सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की लाश बुधवार को मिली थी। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


वहां शव देखते ही परिवार के लोग बिलख पड़े। शव सुरेश का ही था। बता दें कि सुरेश तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई मुंबई में नौकरी करते हैं। इतना ही नहीं अभी दो साल पहले ही सुरेश की शादी भी हुई थी। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। पर, परिवार के लोग यह नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर सुरेश के साथ यह हादसा कैसे हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed