{"_id":"68a0de7155e3e482a30321d2","slug":"sunil-and-kaushalya-won-the-cross-country-race-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129106-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: क्रासकांट्री दौड़ में सुनील और कौशल्या ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: क्रासकांट्री दौड़ में सुनील और कौशल्या ने मारी बाजी
Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
क्रासकंट्री दौड़ लगते खिलाड़ी। स्रोत- खिलाड़ी
स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मौके पर जिला खेल कार्यालय की ओर से बालक और बालिका वर्ग की पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 110 बालकों और 30 बालिकाओं ने भाग लिया। बालकों के वर्ग में सुनील कुमार प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय और संजीव भगवन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कौशल्या प्रथम, कोमल मौर्या द्वितीय और माया देवी तृतीय स्थान पर रहे।
विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी ने पुरस्कृत किया। जिला खेल अधिकारी अजय प्रताप साहू ने प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल का आभार जताया। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, कौशिक पाल, हिमांशु पाल, अरविंद मौर्या, मनोज, विपिन, संदीप मौर्या व खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार मौजूद रहे।