फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suicide in love Couple body found on railway crossing

रेलवे क्रासिंग पर मिला प्रेमी युगल का शव, प्रेम में हत्या या आत्महत्या पड़ताल में जुटी पुलिस

Sat, 21 Sep 2019 03:00 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
suicide in love Couple body found on railway crossing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
मंझनपुर जिले में कोखराज कोतवाली के मरधरा रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रैक पर एक प्रेमी युगल का छत-विछत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त कराई। लाश मिलने के करीब दो घंटे बाद युवती की भी पहचान हो गई। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर खुदकुशी की घटना मान रही है। जबकि इलाके में ऑनर किलिंग को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के रमचौरा (चमंधा) गांव का शिवबाबू (24) पुत्र गया प्रसाद मुंबई में रहकर रोजगार करता था। सुबह कोखराज पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास मिले वोटर आईडी से पहचान कराई। युवती की शिनाख्त करीब दो घंटे बाद पूरामूफ्ती के तेवारा गांव की रामरति (20) पुत्री भोंदल के रूप में हुई।
विज्ञापन


बताया गया कि रामरति की बहन रमचौरा में ब्याही है। बहन के यहां आने-जाने के दौरान रामरति को शिवबाबू से प्यार हो गया था। कयास लगाए जा रहे थे, कि परिवार के लोगों को रिश्ता मंजूर नहीं था। इस वजह से दोनों ने जान देने का फैसला किया। वहीं, शिवबाबू के भाई मुंशीलाल ने बताया कि उसका भाई मुंबई में था। वह गांव आया ही नहीं। ऐसे में मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोखराज के इंस्पेक्टर अजीत पांडेय ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। फिलहाल घटना प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की लग रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रहा है। जांच के बाद जो भी नए तख्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed